
हुज्जतुल इस्लाम (Hujjatul Islam, Hindi)
1 coupon
लेखकयुगावतार मसीह व महदी हज़रत मिर्ज़ा गुलाम अहमद साहिब क़ादियानी अलैहिस्सलाम बरकातुद्दुआ नामक पुस्तक के बाद यह पुस्तक आपने अप्रैल सन् 1893 ई. में उर्दू भाषा में प्रकाशित की। इसमें आपने डाक्टर हेनरी मार्टन क्लार्क और कुछ बड़े-बड़े अन्य ईसाई पादरियों को इस बड़ी चुनौती के लिए आमंत्रित किया कि दुनिया में जीवित, कल्याणकारी और अपने अन्दर दैवीय चमत्कार रखने वाला धर्म केवल इस्लाम है जिसके प्रमाण के निशान अब भी उसके साथ ऐसे ही हैं जैसे कि पहले थे और ईसाई धर्म अन्धकार में पड़ा हुआ है और जीवित धर्म के प्रमाण उसमें नहीं पाए जाते। इसके अतिरिक्त 22 मई सन् 1893 ई. को होने वाले मुबाहसा की आवश्यक शर्तों का भी इस पुस्तक में वर्णन किया गया है और भविष्य में दोनों धर्मों में ठोस और अन्तिम निर्णय हेतु कि इनमें से कौन सा धर्म सच्चा और जीवित है मुबाहसा (शास्त्रार्थ) के अतिरिक्त मुबाहला करने और निशान दिखाने के लिए भी ईसाइयों को आमन्त्रित किया गया और वह पत्र-व्यवहार भी इसके साथ सम्मिलित किया गया है जो जन्डियाला के मुसलमानों और डाक्टर हेनरी मार्टन क्लार्क और हज़रत मसीह मौऊद अलैहिस्सलाम के मध्य हुआ। इस पत्रिका में मौलवी मुहम्मद हुसैन बटालवी के बारे में एक रोया के आधार पर यह भविष्यवाणी भी की गई है कि वह एक दिन मुझे मुसलमान स्वीकार करेगा और अपनी मौत से पहले मुझे काफिर कहने से तौबा करेगा। यह भविष्यवाणी उस समय पूरी हुई जब वह हज़रत मसीह मौऊद अलैहिस्सलाम की मुबाहले की चुनौती के सामने न आया। हुज़ूर ने मुबाहला से पहले घोषणा पत्र द्वारा यह प्रकाशित कर दिया था कि :- यदि शेख मुहम्मद हुसैन बटालवी 10 ज़ीक़ादा सन् 1310 हिजरी को मुबाहले के लिए उपस्थित न हुआ तो उसी दिन से यह समझा. जाएगा कि वह भविष्यवाणी जो उसके सम्बन्ध में प्रकाशित की गई थी कि वह काफिर-काफिर कहने से तौबा करेगा पूरी हो गई।(सच्चाई का इज़्हार, रूहानी ख़ज़ाइन जिल्द 6, पृष्ठ 82) स्वीकार की दृष्टि से यह भविष्यवाणी उस समय पूरी हुई जब मौलवी मुहम्मद हुसैन बटालवी ने हज़रत खलीफतुल मसीह प्रथम रज़ियल्लाहु अन्हु के उत्तराधिकाल में ज़िला गुजराँवाला के न्यायालय में मजिस्ट्रेट लाला देवकीनन्दन के सामने शपथपूर्वक गवाही में हज़रत मसीह मौऊद अलैहिस्सलाम की जमाअत को मुसलमान फिर्कों में स्वीकार किया।इसका हिन्दी अनुवाद श्री अलीहसन एम.ए., एच.ए. ने किया है। वर्तमान इमाम जमाअत अहमदिया हज़रत मिर्ज़ा मसरूर अहमद साहिब की स्वीकृति से इस किताब का हिन्दी अनुवाद पहली बार प्रकाशित किया जा रहा है। मैं आशा करता हूँ कि यह हिन्दी भाषियों के लिए अत्यन्त लाभप्रद सिद्ध होगा । अल्लाह से दुआ है कि वह ऐसा ही करे। आमीन !
Save on हुज्जतुल इस्लाम (Hujjatul Islam, Hindi) with a AMIBookstore coupon
Checkmate is a savings app with over one million users that have saved $$$ on brands like AMIBookstore.
The Checkmate extension automatically applies AMIBookstore discount codes, AMIBookstore coupons and more to give you discounts on products like हुज्जतुल इस्लाम (Hujjatul Islam, Hindi).
Top AMIBookstore discount codes
See all codes







